यूपी पुलिसबल में 293 महिला रंगरूटों को परेड के बाद शामिल कर लिया गया।
- फोटो : Amar Ujala
बिछिया स्थित पीएसी कैंप में शनिवार को महिला रंगरूटों की पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। आईजी मोहित अग्रवाल ने परेड की सलामी ली। इसके बाद सभी रंगरूटों को शपथ दिलाई गई। पासिंग आउट परेड के बाद 293 महिला रंगरूट यूपी पुलिस में शामिल हो गई हैं।
परेड के दौरान आईजी ने उनका हौसला बढ़ाया और सलाह देते हुए कहा वे किसी भी रूप में कोई ऐसा काम न करें, जिससे खाकी के सम्मान को ठेस पहुंचे। प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाली 28 रंगरूटों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। परेड के दौरान महिला रंगरूटों के परिजन भी मौजूद रहे। वह बेहतर प्रदर्शन पर तालियां बजाकर उन्हेें उत्साहित कर रहे थे। इस मौके पर एसपी पीटीएस कैलाश सिंह, आरआई एएन सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।