फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से गैरहाजिर चार डॉक्टरों सहित नौ कर्मी निलंबित

Thu, 16 Feb 2017 01:07 AM IST
ब्यूरो/ पुंछ
विज्ञापन
बस में सफर कर रहे यात्री ने मोबाइल इस्तेमाल करते हुए ड्राइवर की वीडियो बना ली।
विज्ञापन
बुधवार को जिले की सूरनकोट तहसील मुख्यालय स्थित सरकारी उपजिला अस्पताल में चिकित्सकाें की कमी से गुस्साए लोगों ने अस्पताल के बाहर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे बाद प्रदर्शनकारियों से मुलाकात करने पहुंचे एडीएम सूरनकोट मोहम्मद अफजल मिर्जा ने मामले की जांच कर ड्यूटी न करने वाले चिकित्सकों के खिलाफ  कार्रवाई करने का आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त करवाया।
विज्ञापन


इसके तुरंत बाद एसडीएम उपजिला अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने बिना किसी पूर्व सूचना के चार डाक्टरों और नौ कर्मचारियों को गैरहाजिर पाया। उन्होंने तक्काल प्रभाव से गैरहाजिर चार डाक्टरों सहित नौ कर्मचारियों को निलंबित कर दिया।

निलंबित किए गए लोगों में गायनकालोजिस्ट डॉ. बीमा शेख, डेंटल सर्जन डॉ. मीनाक्षी, मेडिकल अधिकारी डॉ. रीमा, मेडिकल अधिकारी डॉ. फरहान, डाटा एंट्री आपरेटर राबिया जबसुम, लैब तकनीशियन विक्रांत बाली, मोहम्मद आफिज, रियाज अहमद, बाबू हयात (सभी जूनियर एसिस्टेंट) के नाम शामिल हैं। एसडीएम ने आदेश की कापी जिला विकास आयुक्त, बीएमओ सूरनकोट और चीफ  मेडिकल आफिसर पुंछ को भी भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें