फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बंद रहने पर शिक्षकों का वेतन रोका

Sat, 12 Dec 2015 01:29 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के कोटरंका शिक्षा जोन के अंतर्गत पड़ने वाले सरकारी स्कूलों का औचक दौरा करने पहुंची टीम को दो सरकारी स्कूलों में 11 बजे ताले लटकते मिले। सीईओ ने दोनों सरकारी स्कूलों के सभी शिक्षकों के वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीईओ राजोरी के निर्देश पर समोट हायर सकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल, जो क्षेत्र के क्लस्टर हेड भी हैं, ने कुछ दिन पहले समोट के ही दो सरकारी प्राइमरी स्कूलों, सरकारी प्राइमरी स्कूल समोट और सरकारी प्राइमरी स्कूल डुंगा दरम्मन का औचक दौरा किया। उस समय दोनों स्कूल बंद मिले।

प्रिंसिपल ने उक्त क्षेत्र के विलेज एजुकेशन कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद हाफिज से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों स्कूल अक्सर बंद रहते हैं। चेयरमैन ने प्रिंसिपल को बताया कि दोनों स्कूलों में पांच शिक्षक नियुक्त किए गए हैं। वे लोग कभी-कभी बारी-बारी स्कूल आते हैं और कभी कभार एक भी हाजिर नहीं होता। स्कूल में आने-जाने का भी कोई समय नहीं है।
विज्ञापन


देर से आना और समय से पहले चले जाना उनकी आदत है। स्कूल में पढ़ाई कर रहे बच्चों का भविष्य राम भरोसे छोड़ शिक्षक मजे ले रहे हैं। प्रिंसिपल ने अपनी रिपोर्ट सीईओ राजोरी को सौंपी है। सीईओ अल्ताफ हुसैन ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए वीरवार को दोनों स्कूलों के पांचों शिक्षकों के वेतन रोकने के निर्देश देने के साथ उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए।

सीईओ ने जेडईओ कोटरंका को निर्देश जारी करते हुए कहा कि वे दोनों स्कूलों के रिकार्ड की जांच करें और जल्द रिपोर्ट पेश करें। सीईओ ने बताया जेडईओ की रिपोर्ट आने के बाद शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें