फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में 6 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजोरी। पुंछ-राजोरी हाईवे पर स्थित जिले के मंजाकोट इलाके में वीडियो कोच बस और टवेरा गाड़ी में हुई आमने-सामने की टक्कर में छह यात्री घायल हो गए। सभी पुंछ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीडियो कोच बस जेके02बीएल 7266 पुंछ से राजोरी की ओर आ रही थी, जबकि टवेरा गाड़ी जेके02एपी 0393 राजोरी से पुंछ की ओर जा रही थी। मंजाकोट के नियाली क्षेत्र में एक तीव्र मोड़ पर दोनों वाहनों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे मे छह यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सभी को मंजाकोट के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उपचार कर रहे डॉक्टर के अनुसार पुंछ निवासी जहूर अहमद, इमरान नाजीर, मोहम्मद नदीम, राजन कुमार, मोहम्मद रिजवान और अरफ यासर को मामूली चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है व मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें