फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: कॉलेज छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाला आरोपी दबोचा

Thu, 04 Oct 2018 12:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी में शनिवार को अपने घर के पास हैंडपंप पर पानी लेने गई कॉलेज छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने व उस पर तेजाब डालने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम को पीजी कॉलेज राजोरी की बीए पार्ट तीन की छात्रा जब हैंडपंप पर पेयजल लेने गई, तो उसे उसी क्षेत्र के कुछ युवकों ने परेशान करना शुरू कर दिया। छात्रा ने विरोध किया तो युवकों ने उसके साथ गालीगलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन


एक युवक ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास किया। छात्रा की चीख-पुकार सुन कर उसके माता-पिता भी मौके पर पहुंच गए। अभिभावकों ने देखा कि मुश्ताक अहमद नामक एक युवक के हाथ में तेजाब की बोतल थी और एक हाथ से उसने छात्रा को पकड़ रखा था। पीड़ित छात्रा के पिता ने जब मुश्ताक के चंगुल से अपनी बेटी को छुड़ाना चाहा तो उसने तेजाब उस पर फेंक दिया, जिससे उसके हाथ जल गए। छात्रा की मां ने भी अपनी बेटी को छुड़ाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई।

उसके बाद आसपास के कुछ लोग मौके पर पहुंचे व छात्रा व उसके अभिभावकों को युवकों के चंगुल से छुड़ाया। पुुलिस ने छात्रा व उसके अभिभावकों की लिखित शिकायत पर मुुश्ताक अहमद व उसके कुछ अन्य दोस्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था। उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मुश्ताक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित छात्रा व उसके अभिभावकों ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करना ही इंसाफ नहीं है, उसने जो काम किया है उसके लिए कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई किसी लड़की के साथ इस प्रकार की हरकत न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें