फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसपी और उनकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। विजिलेंस ने एक डीएसपी और उनकी पत्नी के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है। मामले में जांच की जा रही है। आरोपियों में पूर्व में रहे इंस्पेक्टर और अब डीएसपी बाल कृष्ण शर्मा, डीएसपी की पत्नी उमा देवी, पूर्व में रहे तहसीलदार कालाकोट तरसेम लाल, पटवारी एजाज अहमद मलिक शामिल हैं।
विज्ञापन

विजिलेंस ने शिकायत मिलने पर जांच करने के बाद केस दर्ज किया है। जांच में पाया कि अपने पदों का दुरुपयोग कर इन अधिकारियों ने राजस्व विभाग की भूमि को डीएसपी की पत्नी के नाम कर दिया। जांच में पाया गया कि जिले के केरी त्रयाठ स्थित स्टेट लैंड खसरा नं. 807 की बंदरबांट की गई है। विजिलेंस ने पुलिस की मदद से उक्त अधिकारियों के घर पर छापेमारी कर कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। इनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें