नौशेरा। जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजल के पास दो वाहनों की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें उपजिला अस्पताल नौशेरा पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। घायलों की पहचान धीरज कुमार पुत्र रछपाल सिंह (35) निवासी स्योट और नितिन सिंह (38) पुत्र जय चंद निवासी कठुआ के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो