नौशेरा। नौशेरा सेक्टर के कलाल क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान बारूदी सुरंग फटने से सेना का एक जवान घायल हो गया। उसे सेना के जीएच अस्पताल राजोरी शिफ्ट किया गया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे नौशेरा सेक्टर के कलाल क्षेत्र में सेना की अग्रिम चौकी पर तैनात सेना की 27 मद्रास बटालियन का नायक विथल शिंदी (34) बारूदी सुरंग की चपेट में आने से घायल हो गया। इस हादसे में सैन्य जवान के बाएं पांव में गहरा जख्म हो गया है। उसे तुरंत सेना की तरफ से प्रारंभिक उपचार के बाद सेना के जीएच अस्पताल राजोरी शिफ्ट किया गया। ब्यूरो