श्रीनगर। आतंकियों ने बुधवार देर शाम को सोपोर के वाटरगैम पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड हमला किया। आतंकी ग्रेनेड फेंक कर भाग गए। ग्रेनेड पोस्ट के बाहरी तरफ जाकर गिरा। उसके फटने से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। पुलिस की तरफ से मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इलाके को घेर कर सर्च आपरेशन चलाया गया है। उधर, पुलवामा के त्राल में भी देर रात को गोलियों की आवाज सुनाई देने से दहशत फैल गई। एसएसपी अवंतीपोरा जाहिद मलिक का कहना है कि कुछ आवाजें सुनाई दी थीं। इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ है। यह आवाज पटाखों की हो सकती है। ब्यूरो