राजोरी। शहर में नीलम सहित घूम रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नीलम के 22 टुकड़े बरामद किए हैं। एसएसपी राजोरी जुगल मनहास के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग नीलम के साथ शहर में घूम रहे हैं, जो उसे बेचने की फिराक में हैं। एसएचओ राजोरी ताहिर खान और डीएसपी हेड क्वार्टर जसवंत सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। इस दौरान शहर से तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी पहचान मोहम्मद असलम पुत्र इमाम दीन निवासी थीन डैम कठुआ, नूर आलम पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी मानसर और मोहम्मद गूगरा पुत्र हुसैन निवासी मानपुर के रूप में हुई।