फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी बरामद, अपहरणकर्ता काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले के कोटरंका सब डिवीजन के तहत पड़ने वाले एक गांव से अगवा की गई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर अपहरणकर्ता को भी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

एसएसपी राजोरी जुगल मनहास ने बताया कि पीड़ित किशोरी के पिता ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी बेटी दो जनवरी की सुबह घर से बाजार गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिवार ने अपने स्तर पर छानबीन करने पर मालूम किया कि उसे रियासी जिले के कुंडरदान इलाके के एक युवक मोहम्मद असलम ने अगवा कर लिया है। पिता की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार को पुलिस ने पता लगा लिया कि अपहरणकर्ता ने किशोरी को बुद्धल तहसील के बेहरोट इलाके में कहीं रखा है। डीएसपी ऑपरेशन प्रणव महाजन की अगुवाई में कोटरंका पुलिस ने छापेमारी कर अपहरणकर्ता को किशोरी को बरामद कर लिया और अपहरणकर्ता को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने किशोरी की मेडिकल जांच करवाई है इसके साथ ही कुछ अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे परिवार के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें