फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता महिला जंगल से बेहोश मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। शहर के नडयाला क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को जंगल से बेहोशी की हालत में बरामद किया गया है। फिलहाल वह पुलिस को बयान देने की स्थिति में नहीं है। इसलिए पुलिस महिला के होश में आने का इंतजार कर रही है। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला के ससुराल वालों ने शहर की चिंगस पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया था कि उनकी बहू सुबह घर से बाजार गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी थी। शाम को कुछ लोगों ने महिला को जंगल में बेहोशी की हालत में पाया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तत्काल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें