दिल्ली में रिठाला झुग्गी बस्ती में आग
- फोटो : ANI
रविवार की देर रात जिले की मेंढर तहसील में अचानक एक पशुशाला में भयंकर आग लग गई। इससे उसमें बंधे 11 पशु जिनमें अधिकतर गाय-भैंस थीं, जलकर मर गईं। इस हादसे में पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग लगने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची, पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात मेंढर के तहसील फूड एंड सप्लाई अधिकारी अब्दुल खालिक के मकान से थोड़ा हट कर बनाई गई पशुशाला में अचानक आग लग गई। इसका पता पीड़ित परिवार को उस समय चला, जब पशुशाला आग की चपेट में आ चुकी थी।
आग लगने का पता चलने के बाद पीड़ित परिवार के शोर मचाने पर आसपड़ोस से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। जब तक आग पर काबू पाया जाता पूरी पशुशाला जल कर राख हो गई। उसमें बंधे सभी 11 मवेशी जलकर मारे गए। इससे परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हो गया।