फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुशाला में आग से जलकर मरे 11 मवेशी

Tue, 13 Dec 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/ पुंछ
विज्ञापन
दिल्ली में रिठाला झुग्गी बस्ती में आग - फोटो : ANI
विज्ञापन
रविवार की देर रात जिले की मेंढर तहसील में अचानक एक पशुशाला में भयंकर आग लग गई। इससे उसमें बंधे 11 पशु जिनमें अधिकतर गाय-भैंस थीं, जलकर मर गईं। इस हादसे में पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग लगने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची, पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात मेंढर के तहसील फूड एंड सप्लाई अधिकारी अब्दुल खालिक के मकान से थोड़ा हट कर बनाई गई पशुशाला में अचानक आग लग गई। इसका पता पीड़ित परिवार को उस समय चला, जब पशुशाला आग की चपेट में आ चुकी थी।

आग लगने का पता चलने के बाद पीड़ित परिवार के शोर मचाने पर आसपड़ोस से बड़ी  संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। जब तक आग पर काबू पाया जाता पूरी पशुशाला जल कर राख हो गई। उसमें बंधे सभी 11 मवेशी जलकर मारे गए। इससे परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें