फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सह चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। कालाकोट सब डिवीजन के मोगला क्षेत्र में मंगलवार को उस समय बस के सह चालक की मौत हो गई जब वह बस का टायर बदल रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस नं. जेके 02एडी3051 कालाकोट से मोगला की ओर जा रही थी। रास्ते में बस का टायर पंचर हो गया। कालाकोट के सरोह मेहतका निवासी बस चालक अनिल कुमार टायर बदलने लगा। वह टायर बदल रहा था कि अचानक बस चल पड़ी व दूसरा टायर उसके सर पर चड़ गया। इस हादसे में सह चालक अनिल का सिर फट गया। यात्रियों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया व पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत लाया करार दे दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस जब्त कर ली है। शव का पोस्टमार्टम करने व अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें