फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध घुड़दौड़ में दो घोड़े भिड़े, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। राजोरी से सटे ऐति क्षेत्र में शनिवार को कुछ लोगों ने अपने स्तर पर अवैध रूप से घुड़दौड़ का आयोजन किया। दौड़ के दौरान दो घोड़ों की भिड़ंत में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसे में दोनों घुड़सवार भी घायल हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में कुछ लोगों ने अपने पहचान वाले घोड़े के मालिकों को फोन करके बुलाया और ऐति स्थित धान के खेतों में अपने स्तर पर अवैध रूप से एक घुड़दौड़ का आयोजन किया। सैकड़ों घोड़ों को दौड़ में शामिल किया गया। वहीं घुड़दौड़ के दौरान दोनों तरफ से घोड़ों को दौड़ाने के लिए छोड़ दिया गया। मौके पर मौजूद कुछ चश्मदीदों ने बताया कि घोड़ों के मालिकों ने तीन घोड़े एक दिशा से और दो घोड़े विपरीत दिशा से दौड़ाया। इसी दौरान जब सभी घोड़े अपनी तेज गति से दौड़ रहे थे तभी दो घोड़े एक दूसरे के सामने आ गए। इससे पहले कि घुड़सवार कुछ समझ पाते दोनों घोड़ों में टक्कर हो गई।
इस टक्कर में एक घोड़े की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। दोनों घोड़ों पर सवार घुड़सवार भी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जीएलसी राजोरी में भर्ती कराया गया है। जीएमसी राजोरी के डॉ. महमूद अहमद ने बताया कि एक घुड़सवार की दो बाजू अलग-अलग जगह से टूटी है, जबकि दूसरे घुड़सवार को भी गहरी चोट आई है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। वहीं पशु कल्याण बोर्ड चन्नई के साथ पंजीकृत एक पशु कल्याण संगठन कंपेशन ने घुड़दौड़ की आज की घटना की निंदा की है। संगठन ने सिफारिश किया कि पुलिस विभाग इस अवैध दौड़ की जांच करें। ये न केवल जानवरों के खिलाफ क्रूर कृत्य है, बल्कि मानव जीवन भी खतरे में पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें