फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ माह से लापता बुजुर्ग का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। उपजिला सुंदरबनी के गांव जोगीनाला भजवाल से डेढ़ माह पूर्व लापता हुए बुजुर्ग का शव गुरुवार को खौड सब डिविजन के गांव पुखरनी के जंगलों से मिला। सुंदरबनी के गांव जोगीनाला भजवाल निवासी अंग्रेज सिंह अपने घर से लापता थे। अंग्रेज सिंह के परिजनों ने उनकी हर जगह तलाश की थी। उसके बाद लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।
विज्ञापन

सुंदरबनी पुलिस ने भी काफी तलाश की मगर अंग्रेज सिंह का पता नहीं चला। गुरुवार को उपजिला खौड के गांव पुखरनी के जंगलों में बकरियां चरा रहे लोगों ने जंगल में क्षतविक्षत शव को पड़ा देखा तो अंग्रेज सिंह के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर मल्ला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल सुंदरबनी पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें