राजोरी में आईईडी मिलने की सूचना पर जंगल में तलाशी अभियान चलाती सेना।
राजोरी। शनिवार को राजोेरी के बथुनी क्षेत्र में सड़क किनारे आईडी मिलने की घटना से पहले एक साल में दो बार राजोरी के विभिन्न इलाकों में सेना के काफिले को उड़ाने की साजिश हो चुकी है।
इसी साल 17 फरवरी को राजोेरी पुंछ-हाईवे स्थित राजोरी के मंजाकोट इलाके में भी सड़क किनारे प्रेशर कुकर में फिट की गई आईडी बरामद हुई थी। उसे भी समय रहते बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया गया था। वह आईईडी भी सेना के काफिले को उड़ाने के प्रयास में लगाई गई थी। इसके अलावा पिछले साल भी राजोेरी-जम्मू हाईवे स्थित कल्लर इलाके में सड़क किनारे एक आईईडी लगाकर सुरक्षा बलों के काफिले को उड़ाने का प्रयास किया गया था, लेकिन समय रहते उसे भी निष्क्रिय कर दिया गया था। सड़क किनारे आईईडी लगाने की घटनाओं से साबित होता है कि पाकिस्तान की आईएसआई और पाकिस्तानी सेना द्वारा प्रायोजित आतंकवाद को राजोेरी-पुंछ में सेना को नुकसान पहुंचाने के लिए दिन रात प्रयास में है।