सुंदरबनी। उपजिला के गांव स्योट में एक व्यक्ति ने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार राज कुमार (48) पुत्र मोहन लाल निवासी स्योट ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को पता चलने पर इसकी जानकारी धर्मसाल पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। आत्महत्या करने के कारणों की जांच के लिए पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया। संवाद