नौशेरा। नौशेरा में आत्महत्या के मामले बढ़ रहे हैं। रविवार को इस तरह का एक और मामला प्रकाश में आया। जानकारी के मुताबिक मोहम्मद शब्बीर (52) पुत्र मोहम्मद दीन निवासी गांव जावा का शव उसी के घर में संदिग्ध परिस्थिति में पंखे से लटका पाया गया। परिवार वालों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार 4 बच्चों का पिता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। संवाद