राजौरी में घर-घर जाकर सैंपलिंग करते वक्त सैनिटाइज करते स्वास्थ्य कर्मचारी
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। जिले में दिन-ब-दिन कोरोना संक्रमित मामलोें में वृद्धि होने से जहां एक तरफ आम जनता को दिक्कतें पेश आ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रशासन के भी होश उड़े हैं। रविवार को जिले में कोरोना पॉजिटिव 28 नए मामले सामने आने से जिले में कोरोना संक्रमित सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 176 पहुंच गई है।
एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ठाकुर शेर सिंह के अनुसार रविवार को जो नए 28 मामले सामने आए हैं उनमें से दो लोग यात्रा हिस्ट्री वाले हैं, जबकि सुंदरबनी से सबसे अधिक 13 लोग पॉजिटिव पाए गये हैं। राजोरी में 10, कालाकोट में दो, बुद्धल में दो और दरहाल में एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिला प्रशासन ने एक बार फिर राजोरी वासियों से कोरोना वायरस को मात देने के लिए कोविड एसओपी को फॉलो करने यानी बिना मतलब के घर से बाहर न जाने, भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूर रहने और मास्क पहनने की अपील की है ताकि मिलकर कोरोना को मात दी जा सके।
वहीं जिला प्रशासन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने उन इलाकों में घरों में जाकर सैनिटाइज करने और लोगों के सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जहां से कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं।
----
स्वास्थ्य विभाग ने ऐसी विशेष टीमें गठित की है जो उन इलाकों में लोगों के घरों में जाकर सैंपलिंग करेगी। जिन घरों से लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। इसके अलावा उन घरों कोे और आसपास के मोहल्ले को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, ताकि कोरोना संक्रमण को कम्यूनिटी स्प्रेड होने से रोका जा सके।
-डॉक्टर शमीम भट्टी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, राजोरी