जिला विकास उपायुक्त ने खुला दरबार लगाकर सुनी समस्यांए
- फोटो : RAJOURI
सुंदरबनी। उपायुक्त राजेश के. शवन ने मंगलवार को सुंदरबनी में दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं । लोगों की परेशानियों को जानने के लिए उपायुक्त सभी विभागों के अधिकारियों के साथ हायर सेकेंडरी स्कूल में पहुंचे। इसमेें पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ आम लोगों ने भी अपने-अपने गांव की समस्याएं रखीं।
पंचायत प्रतिनिधियों ने सड़क, बिजली, पानी के अलावा वर्षों से रुके विकास कार्यों को पूरा कराने की गुहार लगाई। कुछ विकास कार्यों के पूरा होने पर उनके बकाया राशि जारी करने की मांग की। उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह हर गांव में जाकर लोगों की परेशानियों को देखें और उन्हें दूर करें। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से लोगों की बेहतरी के लिए चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की स्कीमों का हर नागरिक तक लाभ पहुंचे। इसके लिए अधिकारियों को पूरी ईमानदारी के साथ काम करना होगा। ताकि किसी किस्म की शिकायत लोगों की तरफ से न आए। इस मौके पर सुंदरबनी उपजिला की सभी पंचायतों के सरपंचों पंचों के अलावा बीडीसी तथा डीडीसी भी मौजूद रहे।