सुंदरबनी। ग्रामीण खंड विकास की पंचायत देवक में बुधवार को आयोजित की गई ग्राम सभा के दौरान पंच की लोगों के साथ धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद पंच ने थाने में मामला दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार पंच कुलवंत राज की देवक पंचायत में ग्राम सभा में कुछ लोगों के साथ किसी बात को लेकर तकरार होने लगी। दोनों की तकरार इतनी बढ़ गई कि उनमें धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसके बाद पंच कुलवंत राज ग्राम सभा से निककलकर थाने पहुंचे और ग्राम सभा में मौजूद कालीदास तथा कुछ अन्य के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पंच की शिकायत पर मारपीट करने का मामला दर्ज करके दोषियों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।