फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंजाकोट की दुष्कर्म पीड़ित बच्ची का फोटो फेसबुक पर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले के एक गांव से कुछ दिन पहले पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का का मामला सामने आया था। इस मामले में एक युवक ने उसकी फोटो फेसबुक पर यह दावा करते हुए वायर कर दी कि उसकी मौत हो गई है। दूसरी तरफ परिजनों ने इसे गलत बताया है। परिजनों का कहना है कि बच्ची सुरक्षित है। पुलिस ने फेसबुक का संज्ञान लेते हुए युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि उनकी बच्ची बिल्कुल ठीक है। वह उस मंगलवार को ही जीएमसी राजोरी से छुट्टी कराकर घर ले आए हैं। परिजनों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे व्यक्ति को तत्काल गिरफ्तार करना चाहिए, जिसने बच्ची की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की है। यदि जल्द ही यूजर को गिरफ्तार न किया गया तो वे प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले का संज्ञान लेते हुए फेसबुक अकाउंट यूजर के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें