फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में 924 ग्राम चरस के साथ ड्रग्स तस्कर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। पुलिस ने नशीली दुआओं के एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 924 ग्राम चरस बरामद की है। एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि एसएचओ समीर जिलानी के नेतृत्व में पुलिस दरहाली पुल के पास एती इलाके में नाका जांच कर रही थी। इस दौरान पैदल जा रहे एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध दिखीं। पुलिस को देख उसने रास्ता बदलने की भी कोशिश की। पुलिस के रोकने पर उसने भागना शुरू कर दिया, लेकि न पुलिस ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 924 ग्राम चरस बरामद हुई। तस्कर की पहचान थन्नामंडी के पालंगढ़ गांव के निवासी मोहम्मद अमीन मीर के रूप मे हुई। तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें