हेरोइन की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
राजोरी। राजोरी पुलिस ने मंगलवार को एक ड्रग तस्कर को 670 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। एसएसपी चंदन कोहली ने प्रेसवार्ता में बताया कि जहीर अब्बास डीएसपी डीएआर की निगरानी में एसएचओ समीर जिलानी और एसआई दानिश आईसी पीपी सिटी की अगुवाई में एक टीम नंबला पलुल्लिया गांव के पास पंजाल गाला में गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध घूम रहे एक व्यक्ति बशारत हुसैन निवासी ठंडी कस्सी को हिरासत में लिया गया।
हालांकि उक्त व्यक्ति ने पुलिस की आवाजाही को नोटिस करते हुए भागने की कोशिश की। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 670 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एसएसपी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर 467/2020 में मामला दर्ज किया गया है। संवाद