नौशेरा। कोरोना से नौशेरा में तीसरी मौत हुई है। सोमवार को पॉजिटिव की मौत मेडिकल कॉलेज में होने पर मंगलवार को शव नौशेरा लाया गया। उसके परिवार के सदस्यों के होम क्वारंटीन में रखा गया। एडीसी सुखदेव सिंह समयाल, एसडीपीओ जाकर शहीन मिर्जा, बीएमओ डॉक्टर सतपाल, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित सिंह की मौजूदगी में मृतक अंतिम संस्कार किया गया। कोरोना को लेकर लोगों में काफी चिंता है। सोमवार को नौशेरा में 24 पॉजिटिव पाए गए। मंगलवार को 13 मामले पॉजिटिव पाए गए। एडीसी ने बताया कि व्यापार मंडल, सनातन धर्म सभा ने बैठक कर पांच दिन के लिए नौशेरा में पूरी तरह से लॉकडाउन करने का निर्णय लिया है। नौशेरा के हर घर व दुकान के सदस्य की सैंमपलिंग की जाएगी। म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन, पार्षदों के साथ बैठक कर लोगों के टेस्ट कराने के लिए कहा गया। संवाद