फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में भैरव झांकी के दौरान दो पक्ष भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। भैरव नाथ की झांकी निकाले जाने के दौरान दो पक्ष भिड़ गए। थोड़ी बहुत कहासुनी के बाद उनमें मारपीट हो गई। मारपीट में तीन-चार युवक जख्मी हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जीएमसी लाया गया। पुलिस ने इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया है। होली पर्व को देखते हुए सिटी क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को नाबन स्थित भैरव नाथ मंदिर से भैरव झांकी निकाली जा रही थी। होली पर्व करीब आने से झांकी में काफी भीड़ थी। इस बीच दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इनमें विवाद इतना बढ़ गया कि उनमें मारपीट शुरू हो गई। विवाद को देखते हुए लोगों में भगदड़ मच गई और लोग भी इधर-उधर भागने लगे। झांकी के साथ चल रही पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने की कोशिश लेकिन कम संख्या में पुलिसकर्मियों के होने से मामला शांत नहीं हुआ। इस मारपीट में तीन-चार युवकों को चोटें आई, उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जीएमसी ले जाया गया। उधर बवाल की सूचना मिलने पर एएसपी लियाकत चौधरी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए साथ ही और पुलिस भी बुला ली गई। इसके बाद मामला शांत हुआ। एएसपी ने बताया कि कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें