फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः नौशेरा में पकड़े गए घुसपैठिए के खिलाफ मामला दर्ज, पूछताछ जारी

Fri, 20 Dec 2019 12:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
LOC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास से पकड़े गए घुसपैठिए के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसे पिछले दिनों नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा से घुसपैठ करने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया था।

विज्ञापन


पीओके के सब्जिकोट निवासी मोहम्मद सईद पुत्र अब्दुल मलिक को तीन दिन पहले सेना ने उस समय पकड़ लिया था, जब वह नियंत्रण रेखा से भागने की कोशिश कर रहा था। एसएसपी जुगल मन्हास ने कहा कि सेना द्वारा प्रारंभिक पूछताछ के बाद, उक्त व्यक्ति को नौशेरा पुलिस को सौंप दिया गया जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एसएसपी के अनुसार उसके खिलाफ 246/2019 में 2/3 ईआईएमसीओ के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है, जिसमें कहा गया है कि शुरुआत में उसके कब्जे से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है, लेकिन मामले की जांच की जा रही है। नियंत्रण रेखा से घुसपैठ का मकसद जानने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें