राजोरी। राजोरी जिले के बुधल पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले खवास बेला और दंडोत क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग मामलों में एक व्यक्ति और एक युवती की मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को राजोेरी जिले के बुधल हायां ब्रिज के पास राहगीरों ने एक किशोरी का शव रहस्यमयी परिस्थितियों में देखा। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वह तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मेडिकल औपचारिकताओं के लिए भेज दिया। शव का पोस्टमार्टम करने और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिवार वालों के हवाले कर दिया है। वहीं दूसरे मामले में रियासी के चसाना निवासी मोहम्मद यूसुफ जोकि खानाबदोश बकरवाल है। वह अपनी बकरियों के साथ ख्वास के बेला क्षेत्र में एक नदी को पार कर रहा था। इस बीच उसका पैर फिसलने से वह नदी में बह गया। काफी प्रयास के बाद उसके शव को बरामद किया गया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए शव का पोस्टमार्टम करने और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया है।