राजोरी। राजोरी ज़िले की कोटरंका सब डिवीज़न और बुद्धल पुलिस थाने और ख्वास पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले केरी क्षेत्र में 44 वर्षीय परषोतम लाल की हत्या में दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली रहे।
पुलिस न तो हत्यारे तक पहुंच पाई और न ही हत्या में प्रयोग किए गए हथियारों को पुलिस बरामद कर पाई। एसएचओ बुद्धल परवीन कुमार ने बताया कि परषोतम की हत्या की जांच गहन तरीके से की रही है।
कुछ लोगों से पूछताछ भी जारी है और बहुत जल्द पुलिस इस हत्या की गुत्थी को सुलझा लेगी और कातिल सलाखों के पीछे होंगे।
बता दें कि केरी निवासी परषोतम की निर्मम हत्या करके किसी ने शव को घर से थोड़ी ही दूरी पर फेंक दिया था। संवाद