फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: पुलिस ने दो तस्कर दबोचे, प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। पुलिस ने राजोेरी के मेहरा नगरोटा इलाके में एक नाके के दौरान दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किया।
विज्ञापन

पुलिस स्टेशन राजोेरी की पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी और जब उक्त पुलिस पार्टी राजोेरी के मेहरा मोड़ इलाके के पास पहुंची तो उन्होंने दो व्यक्तियों को रोका, जिन्होंने अपनी उपस्थिति छिपाने की कोशिश की और पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यवहार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान अजाज मुनीर निवासी तारकसी कोटरंका राजोेरी और तारिक हुसैन निवासी अऐति राजोेरी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके अवैध कब्जे से 450 ट्रामाडोल और टेपेंटाडोल प्रतिबंधित गोलियां बरामद कीं। इस संबंध में पुलिस स्टेशन राजोेरी में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है और बरामद प्रतिबंधित पदार्थ को सबूत के तौर पर जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें