फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: दो दुकानों से हजारों की नकदी और सामान चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि चोरों ने दो अलग-अलग स्थानों पर दो दुकानों से हजारों रुपये की नकदी और सामान चुरा लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजोरी के जवाहर नगर स्थित शिव मंदिर के सामने एक दुकान का शटर तोड़कर चोर भीतर घुसे। दुकान के मालिक केशव वर्मा ने बताया कि चोरों ने सिगरेट के डिब्बे, चॉकलेट, मैग्गी पैकेट, देसी घी के डिब्बे के अलावा खाने पीने का बहुत सामान चुरा लिया। चोरों ने दुकान के मंदिर के साथ-साथ गल्ले में रखे करीब 17 हजार रुपये की नकद राशि भी चुरा ली।
विज्ञापन

वहीं चोरी का दूसरा मामला राजोरी की आईटीआई रोड स्थित विकास पंडित ढाबे में सामने आया। यहां भी चोरों ने रात के अंधेरे में शटर तोड़कर भीतर से 15 हजार नकद और खाने पीने का सामान चुरा लिया। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर दुकानों से फिंगर प्रिंट और अन्य सुबूत इकट्ठे कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित दुकानदारों और अन्य लोगों ने एसएसपी राजोरी से गुहार लगाते हुए कहा कि एक तो रात को पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए और साथ में चोरोें को पकड़ने के लिए अभियान तेज़ किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें