फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: एक ही रात में तीन दुकानों से नकदी और सामान उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। एक बार फिर चोरों ने वीरवार को सुबह तड़के नगर के बाहरी क्षेत्रों में कुछ ही समय में तीन अलग-अलग स्थानों पर तीन दुकानों के ताले तोड़ कर नकदी और कीमती समान उड़ा लिया।
विज्ञापन

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फ्लाइंग स्क्वॉड ने घटनास्थल पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। दुकानदारों ने पुलिस से चोरों को पकड़ने की अपील की है। वहीं एक दुकान से चोरी की घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इसे लेकर दुकानदार का कहना है कि चोरी करने वालों ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी, जो पुलिस को बदनाम करने का भी प्रयास है। पुलिस ने तीनों दुकानों से फिंगर प्रिंट लेने एवं फोटोग्राफी करने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव कनकोट स्थित अनिल कुमार फूल की किरयाने की दुकान, उनके साथ स्थित उनके मामा वरयाम सिंह की किरयाना और नगर के बाहर मोहल्ला काजीमोडा स्थित मोहम्मद फारूक की मोबाइल एंव इलक्टॉनिक की दुकान के ताले तोड़कर वहां से नकदी और कीमती सामान चुराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें