फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: व्हाइट नाइट कोर के कोर कमांडर ने किया राजोरी का दौरा

Tue, 18 Feb 2025 01:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
राजोरी का दौरा करते व्हाइट नाइट कोर के कोर कमांडर। संवाद - फोटो : rajauri
विज्ञापन
राजोरी। व्हाइट नाइट कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा ने जम्मू क्षेत्र के राजोेरी और रियासी सेक्टरों का दौरा किया और सुरक्षा पहलुओं की समीक्षा की। लेफ्टिनेंट जनरल सचदेवा ने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले सैनिकों की सतर्कता और समर्पण की भी सराहना की।
विज्ञापन

व्हाइट नाइट कोर, जैसा कि भारतीय सेना की 16 कोर जानी जाती है के जीओसी ने क्षेत्रोें के दौरे के दौरान सैनिकों से चौकसी बरतने और दुश्मन का नापाक मंसूबों को नाकाम करने के लिए कहा। वही जीओसी, व्हाइट नाइट कोर ने रियासी और राजौरी सेक्टरों का दौरे के सुरक्षा पहलुओं की समीक्षा की। जीओसी ने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने में सैनिकों की सतर्कता और समर्पण की सराहना की। उन्होंने आम जनता से बेहतर रिश्ते बनाने पर बल दिया। वही उन्होंने अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर दुश्मन की हर हरकत का मुंह तोड़ जवाब देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें