पुंछ। वीरवार को जिला पुंछ में कोरोना संक्रमण ने अपनी उपस्थिति दर्ज करानी जारी रखी। वीरवार को जिले में कोरोना संक्रमण के करीब 49 नए मामले सामने आए है। इनमें 5 लोग यात्रा से लौटे हैं, जबकि 44 अन्य जिले में ही मौजूद रहे हैं।
जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 201 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ने की गति 2.5 प्रतिशत हो गई है, जो पिछले हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते 1.1 प्रतिशत से अधिक है। उधर बैंकों और अन्य सरकारी कार्यालयों में कोरोना टेस्ट जारी रहा। इस बीच जिले भर में एहतियात खुराक और 15 से 18 वर्ष के किशोरों को वैक्सीन लगाने का काम जारी रहा।