फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी जिला कोरोंना वायरस मुक्त होने पर सुंदरबनी के लोगों नें भी राहत महसूस की

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। कोरोना वायरस से राजोरी के मंजाकोट ब्लाक से 27 मार्च को जब तीन मरीज संक्रमित पाए गए। उसी दिन से उपजिला सुंदरबनी के लोग भी सहमे थे। कोरोना वायरस न पहुंचे इसके लिए लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन किया। मंजाकोट ब्लाक से कोरोना के तीन मरीज मिलने पर प्रशासन की ओर से राजोरी को रेड जोन घोषित कर रखा है। सरकार की ओर से 20 अप्रैल के बाद से लॉकडाउन में दी जाने वाली रियायतें रेड जोन वाले क्षेत्रों में नहीं मिलने वाली थी, जिसके लिए सुंदरबनी के लोगों में भी शंका बनी हुई थी कि शायद मंजाकोट से कोरोना वायरस के दो मरीजों के संक्रमित रहने की वजह से सुंदरबनी में भी 20 अप्रैल के बाद से लॉकडाउन से राहत न मिले, लेकिन अब शुक्रवार को दोनों कोरोना संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद से राजोरी के कोरोना मुक्त होने से सुंदरबनी के लोगों को भी 20 अप्रैल से लॉकडाउन में कुछ रियायतें मिलने की उम्मीद जाग गई है। संवाद
विज्ञापन

---
भाजपा जिला उपप्रधान ने उपजिला के पहाड़ी क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की परेशानियां जानीं
सुंदरबनी। भाजपा जिला उपप्रधान राजेंद्र शर्मा ने उपजिला के पहाड़ी क्षेत्रों का दौरा कर लॉकडाउन के दौरान लोगों को हो रही परेशानियों का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन की ओर से दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली, जिसमें लोगों को मुफ्त राशन, रसोई गैस के सिलेंडर स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी ली तथा प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि सुंदरबनी नगर के आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ पहाड़ी तथा दूर दराज के क्षेत्रों के लोगों का भी लॉकडाउन के दौरान पूरा ध्यान रखा जाए और उनको आने वाली परेशानियों को दूर किया जाए। इस मौके पर उन्होंने लोगों से कहा कि वह लॉकडाउन का पूरा पालन करते हुए अपने घरों से बाहर न निकलें और अगर मजबूरी में निकलना भी पड़ता है तो सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें