पहाड़ी से गिर कर 60 वर्षीय वृद्ध की मौत संवाद न्यूज़ एजेंसी राजौरी. जिले की दरहाल तहसील के हिलटॉप क्षेत्र में पहाड़ी से गिरकर एक 60 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दरहाल निवासी मोहम्मद इकबाल पहाड़ी पर अपने पशु चरा रहा था कि अचानक पत्थर से उसका पैर फिसला और वह करीब 70 फुट गहरी खाई में जा गिरा. इससे वृद्धि के सर पर व शरीर पर गहरी चोटें आई और वह बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे धर स्थानीय लोगों ने उसे धर हाल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत दरहाल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया करार दे दिया। वहीं हादसे की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची बाद शव को कब्जे में लेकर दरहाल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कुछ औपचारिकताएं पूरी करने व शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिवार के हवाले कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।