फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रिय टीकाकरन दिवस पर कार्यक्रंम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बुधवार को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन करके टीकाकरण का महत्व बताया गया। बीएमओ डॉ. मंजूर हुसैन की देखरेख में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर एडीसी विनोध कुमार बहनाल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने अभियान की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समय पर टीकाकरण होने के कारण ही बहुत सी बीमारियों का असर खत्म हो जाता है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों तथा अधिकारियों के सहयोग के कारण ही किसी भी बीमारी का टीकाकरण अभियान सफल हो पाता है, जैसे कुछ समय पहले कोविड के दौरान भारत ने टीकाकरण अभियान में शत प्रतिशत सफलता हासिल की। इस मौके पर उन्होंने कोविड के दौरान बेहतर कार्य करने वाली आशा वर्कर तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें