राजोरी। जिले के कंडी चिकित्सा ब्लॉक के अपर कंडी पंचायत कोविड-19 वैक्सीनेशन में 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने वाला पहला पंचायत हल्का बन गया है। सरपंच जैतून बेगम ने बताया कि बीएमओ कंडी डॉ. इकबाल मालिक के नेतृत्व में दिन-रात कड़ी मेहनत करने के बाद स्वस्थ कर्मचारियों ने ब्लॉक के 18 से 45 वर्ष और 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को कोविड वैक्सीनेशन की पहली डोज दे दी है।
बीएमओ ने बताया कि अपर कंडी पंचायत में 45 वर्ष से ऊपर के 560 लोगों को और 18 से 45 आयु वर्ग के 1275 लोगों को कोविड-वैक्सीनेशन की पहली डोज दे दी गई है और कंडी चिकित्सा ब्लॉक में 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने वाली यह पहली पंचायत बन गई है। बीएमओ ने बताया कि उक्त पंचायत के कई लोग पशुओं को लेकर पीर पंजाल की पहाड़ियों स्थित ढोक में चले गए थे, लेकिन सरपंच व पंचों की मदद से ऐसे लोगों की पहचान कर उनको कोविड-वैक्सीनेशन करने के लिए विशेष टीमोें को ढोक में भेजा गया ताकि 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जा सके।