फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में कोरोना से 2 लोगो की मौत24 नए पॉजिटिव मामले भी आए सामने, 4 बच्चे भी पॉजिटिव

विज्ञापन
बुद्धल मे कोविड वैक्सीनेशन करते हुए - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। जिले में कोरोना संक्रमण से दो और लोगों की मौत के साथ दम तोड़ने वालों की संख्या 213 हो गयी है। चौबीस घंटे के भीतर 4 बच्चों सहित 24 नए मामले सामने आए हैं। दरहाल और पुंछ निवासी दो संक्रमितों को राजकीय मेडिकल कालेज (जीएमसी) में भर्ती कराया गया था। उन्होंने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। आयुक्त राजेश कुमार शवन के निर्देश के बाद दोनों शवों का कोरोना एसओपी के तहत अंतिम संस्कार कर दिया गया है। दरहाल ब्लॉक से 17, कालाकोेट 2, सुंदरबनी 1, नौशेरा से 1 और मंजाकोट से 3 लोगों को जांच के बाद संक्रमित पाया गया। नए 24 में से 4 बच्चे भी पॉजिटिव हैं जिनकी आयु 18 साल से कम बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमें जिले के विभिन्न ब्लाकों में सैंपलिंग और टेस्टिंग का कार्य कर रही है। टीमें घर-घर जाकर लोगों के सैंपल लेकर टीकाकरण भी कर रही है। आयुक्त ने तीन जगहों से कड़ी पाबंदियां हटा दी हैं। इन जगहों पर सभी कोरोना पॉजिटिव लोग स्वस्थ हो गए हैं। इनमें गुर्दान वाला वार्ड नंबर 4 और 5, डालोगरा वार्ड नंबर 4 शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें