फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री वाहनों के नहीं चलने से लोगों को हो रही परेशांनियां दूर दराज के क्षेत्रों से सुंदरबनी आने बाले लोगों से बसूल रहे मुहमांगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी । अनलॉक के तीसरे दिन भी ग्रामीण क्षेत्रों को जाने वाले विभिन्न सड़क मार्गों पर यात्री वाहनों के नहीं चलने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यात्री वाहनों के नहीं चलने के कारण बाजार में जरूरी काम के लिए पहुंचने में उन्हें वाहन बुकिंग पर लेने पड़ रहे हैं। इनके चालक मुंहमांगा किराया वसूल कर रहे हैं।
विज्ञापन

सुंदरबनी में सोमवार से शुरू हुई अनलॉक प्रक्रिया के तहत 50 प्रतिशत बाजार तो खुल रहे हैं, लेकिन यात्री वाहन यूनियन द्वारा 50 प्रतिशत सवारियों को बिठाकर वाहन नहीं चलाने पर अड़े है। इसके के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में दूरदराज एवं सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासियों संजय कुमार, सतपाल, कृष्ण लाल, विजय कुमार, जिया लाल, भीम सिंह आदि का कहना है कि उन्हें सुंदरबनी पहुंचने के लिए स्पेशल वाहन लाने पड़ रहे हैं। इससे उन्हें मजबूर होकर वाहन चालकों को कई गुना किराया देना पड़ रहा है। उन्होंने यातायात विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई कि सुंदरबनी के विभिन्न सड़क मार्गों पर एसआरटीसी के वाहन चलाकर लोगों को पेश आ रही परेशानियों से निजात दिलाई जाए।
पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से बैठक आयोजित
सुंदरबनी। पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से बैठक कर लोगों को कोविड-19 को खत्म करने के लिए सरकार की तरफ से जारी एसओपी का पूरी तरह से पालन पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के प्रधान ज्ञान चंद शर्मा ने कहा कि सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर में 93 प्रतिशत ऐसे लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। जिन्हें कोविड वैक्सीन का एक भी इंजेक्शन नहीं लगा और सात प्रतिशत ऐसे लोग कोरोना की चपेट में आए जिन्हें एक इंजेक्शन लगा हुआ था। ऐसे में सरकार को कोरोना को पूरी तरह से खत्म करने के लिए कोरोना वैकसीन लगाने में तेजी लानी चाहिए। तभी कोरोना को खत्म किया जा सकेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि जब तक पूरी तरह से कोरोना वैक्ैसीन नहीं लग जाती तब तक सरकार की ओर से जारी एसओपी का पूरी तरह से पालन करके कोरोना को खत्म करने में सरकार का सहयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें