फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने पैसों से वैक्सीन करवाने वालों के लिए लगाए स्टॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। राजोरी-जम्मू हाईवे पर स्थित दलोगड़ा गांव में एक साधारण व्यक्ति ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेशन कराने के लिए प्रेरित करने का बीड़ा उठाया है। उसने गांव के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र के बाहर एक स्टॉल लगाया है जहां वह स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन लगवाने के लिए आने वाले लोगों को मुफ्त खाने पीने का सामान बांटता है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति का नाम कोमल शर्मा है। उसने अपने स्टॉल पर जूस, पानी, बिस्किट और चॉकलेट जैसी चीजें रखी हैं। कोमल ने खुद बताया है कि उनका उद्देश्य लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करना और वैक्सीनेशन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करना है। सोमवार को जब उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने इस इलाके का दौरा किया तो उन्होंने कोमल शर्मा के काम की बहुत प्रशंसा की। उन्होंने कोमल की पीठ थपथपाते हुए कहा कि इस तरह के युवा ही देश और समाज को बदल सकते हैं।
विज्ञापन

राजोरी में दो और मौतें, 40 पॉजिटिव मामले मिले
राजोरी। जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण से दो और लोगों की मौत हुई है, जबकि 40 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। चिकित्सा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजोरी के थन्नामंडी निवासी एक बुजुर्ग महिला और पुंछ जिले के मेंढर निवासी युवक की जीएमसी में कोरोना से मौत हुई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें