राजोरी। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण से दो और लोगों की मौत हुई है, जबकि 60 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जीएमसी में जवाहर नगर और कालाकोट निवासी दो लोगों की कोरोना से मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने कांटेक्ट ट्रेसिंग और सैंपलिंग का सिलसिला जारी रखा हुआ है।