राजोरी। जीएमसी राजोरी में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों का हालचाल जानने और उन्हें मिल रही सुविधाओं का जायजा लेने के लिए सोमवार को जम्मू पुंछ सांसद जुगल किशोर शर्मा और भाजपा के राज्य अध्यक्ष रविंद्र रैना पहुंचे। उन्होंने राजोरी केएमसी वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल जाना और ने मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। जीएमसी में बनाए जा रहे 750 एमपीएल वाले दूसरे ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि काम समय रहते पूरा किया जाए।