राजोरी। जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण से तीन और लोगों की मौत हो गई। जबकि 66 नए मामले भी सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार सुंदरबनी, पीढ़ी और बहरोड निवासी तीन लोगों को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जीएमसी राजोरी में उपचार के लिए भर्ती किया गया। तीनों ने सोमवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं उपायुक्त राजेश कुमार शवन के आदेश पर तीनों के अंतिम संस्कार कोविड एसओपी का पालन करके किए गए हैं। उधर सोमवार को जिले में कोरोना संक्रमित 66 नए मामले भी सामने आए हैं। जिन इलाकों में अधिक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं उनमें कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग और सैंपलिंग का सिलसिला भी स्वास्थ्य विभाग ने युद्ध स्तर पर जारी रखा है।