फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना ने कंडी में कोविड टीकाकरण और सैंपल कलेक्शन सेंटर स्थापित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। कोविड महामारी के चुनौतीपूर्ण समय में भारतीय सेना इस बीमारी के प्रसार को नियंत्रित करने में काफी योगदान दे रही है। इसी कड़ी में कोविड सैंपलिंग और टीकाकरण अभियान में अपना योगदान बढ़ाते हुए समोट स्थित सेना की राष्ट्रीय राइफल बटालियन ने बुनियादी ढांचा देकर सीएचसी कंडी में कोविड सैंपल कलेक्शन सेंटर और टीकाकरण केंद्र स्थापित किया है। इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समोट में चिकित्सा कर्मियों और स्थानीय जनता की सुविधा के लिए 500 लीटर जल भंडारण की सुविधा भी की गई है। भारतीय सेना की इस पहल की सीएचसी कंडी और पीएचसी समोट के स्वास्थ्य कर्मियों ने खूब सराहना की। स्थानीय लोगों ने भारतीय सेना के प्रयासों और महामारी के खिलाफ लड़ाई में योगदान को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें