फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में कोरोना से 4 और लोगों की मौत155 नए पॉजिटिव मामले आये सामने.

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों और पॉजिटिव का आंकड़ा हर रोज बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को राजोरी जीएमसी में भर्ती सुंदरबनी निवासी एक महिला और अन्य इलाकों से तीन लोगों ने अपने घरों में दम तोड़ दिया। उपायुक्त राजेश कुमार शवन के आदेश पर तीनों का अंतिम संस्कार कोविड-19 एसओपी का पालन करके कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर वीरवार को जिले में कोरोना पॉजिटिव 158 नए मामले भी सामने आए हैं। एडीसी ठाकुर शेर सिंह के अनुसार 155 मामले सामने आए हैं उनमें से सुंदरबनी से 20, कालाकोट से 22, राजोरी से 42, दरहाल से 37, नौशेरा से 17 और कंडी से 17 लोगों को पॉजिटिव पाया गया है। जहां-जहां पॉजिटिव मामले सामने हैं उन लोगों के कांटेक्ट ट्रेेसिंग और सैंपलिंग का सिलसिला भी जारी है।
--------
9 और इलाके माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित
जिन इलाकों में अधिक कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं उन्हें माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर पाबंदियां लगाने का सिलसिला जारी रखते हुए उपायुक्त ने जिले के 9 और इलाकों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। नौशेरा के ब्रेरी, मंजाकोट के देरी राल्योट, राजोरी के गुरदन बाला वार्ड-4 और 5, थन्नामंडी के भंगाई, सुंदरबनी के वार्ड नंबर-13 और देवक, दरहाल के चौकया वार्ड-7 और नदियां को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया।
विज्ञापन

----
कोरोना को मात देकर 237 लोग हुए स्वस्थ
जिले में शुक्रवार को कोरोना को मात देकर 237 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। एडीसी के अनुसार जिले के विभिन्न इलाकों से भर्ती 237 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें