नौशेरा। जम्मू-कश्मीर बैंक शाखा की ओर से बुधवार को जरूरतमंदों को सैनिटाइजर किट व खाने का पैकेट वितरित किए गए। शाखा प्रबंधक कुलदीप राम ने बताया कि चेयरमैन आरके छिब्बर व जोनल हेड राजेश दुबे की हिदायत के मुताबिक हर आपदा में जरूरतमंदों की सेवा की जाती है। इस मौके पर एडीसी सुखदेव सिंह समयाल, बीएओ डॉ. सतपाल, तहसीलदार राजु समयाल व बैंक स्टाफ की मौजूदगी रही। संवाद