फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा जसबीर वीरा का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। बाबा जसबीर सिंह वीरा का बुधवार को निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। पिछले दिनों उन्हें बीमारी के चलते नौशेरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसे उन्हें जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गया। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे उन्होेंने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन से नौशेरा समेत राजोरी, पुंछ, बारामुला समेत अनेक जगहों पर सिक्ख समुदाय के लोगों में शोक है।
विज्ञापन

बाबा वीरा सिंह को कार सेवा के रूप में जाना जाता रहा है। वह मूलरूप से जगाधरी के निवासी थे और वर्ष 1999 में नौशेरा आए। इस संबंध में सनातन धर्म सभा के प्रधान जगदीश चंद्र साहनी ने बताया कि बाबा वीरा सिंह ने सिक्खों के साथ-साथ पूरे राष्ट्र की सेवा की। छटी पादशाही गुरुद्वारा के प्रधान रवींद्र सिंह अरोड़ा ने बताया कि वर्ष 2001 में यहां गुरुद्वारे का निर्माण कराया। इसके बाद संत बाबा सुंदर सिंह अलिवेग वाले (नोनयाल) गुरुद्वारे का निर्माण कराया। पार्षद रोहित कोहली ने बताया कि बाबा वीरा सिंह का सराहनीय कार्य भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें